TIL Desk लखनऊ:
समाजवादी पार्टी(सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार को आकस्मिक निधन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा -प्रतीक यादव आज हमारे बीच नहीं है बहुत दुख है।
वह नौजवान था बचपन से ही उसे स्वास्थ्य के प्रति अपने हेल्थ के प्रति व जीवन में आगे बढ़ना चाहता था। वह बहुत अच्छा लड़का जो अपने मेहनत से कुछ करना चाहता था बहुत दुखद है वह हमारे बीच नहीं रहा।
स्वाभाविक है कि जो कानूनी जो कानून कहता है जो परिवार के लोग कहेंगे उस हिसाब से हम लोग मानेंगे। आज की तारीख तो मैं नहीं बदल सकता हूं। लगभग 2 महीने पहले मेरी मुलाकात प्रतीक से हुई थी।
उसे समय भी मैं यही कहा था अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखो अपने कारोबार को आगे बढ़ाओ। कभी-कभी फाइनेंशियल कारोबार में जो नुकसान होता है उसे कई बार आदमी बहुत टूट जाता है । वह हमारे बीच नहीं है परिवार जो कहेगा वह हम करेंगे।
