TIL Desk लखनऊ:
समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है |
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक बयान में कहा था, ‘अगर अखिलेश यादव के पास सिलेंडर नहीं है तो हमारे यहां सूचना भिजवा दें | हम सिलेंडर भिजवा देंगे’
अखिलेश ने केशव के बयान पर कहा, ‘यह नया जमाना है | ‘डिलीवरी बॉय’ की बहुत जरूरत है | ये ‘डिलीवरी सीएम’ बन जाएं, उपमुख्यमंत्री न रहें | ‘डिलीवरी सीएम’ बनकर जहां जरूरत पड़े, उसको सिलेंडर या अन्य सहायता पहुंचाने का काम करें’ |
