Sports, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

नेशनल इंटर कॉलेज की जीत में शतक से चूके अमन

नेशनल इंटर कॉलेज की जीत में शतक से चूके अमन

TIL Desk लखनऊ:👉 मैन ऑफ द मैच अमन अंसारी के हरफन मौला खेल 41 गेंद पर 14 चौके और तीन छक्के की मदद से बनाए गए नाबाद 91 रन और दो विकेट की मदद से नेशनल इंटर कॉलेज ने चतुष्कोणीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सीसीएस क्रिकेट अकादमी को 8 विकेट से पराजित कर दिया सीसीएस क्रिकेट अकादमी ने अपने होम ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 104 रन बनाएं टीम की ओर से फैजान ने 11 व राज ने 13 रनों का योगदान दिया ।

टीम के अन्य बल्लेबाज दहाई अंकों को नहीं पर कर पाए अतिरिक्त के रूप में 49 रनों का फायदा हुआ नेशनल इंटर कॉलेज की ओर से अमन अंसारी ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दो विकेट लिया जबकि अमर तिवारी और अनुभव सिंह ने तीन-तीन तथा अफजल सिद्दीकी ने दो विकेट लिया। जवाब में नेशनल इंटर कॉलेज ने 9.2 ओवर में मात्र दो विकेट पर 108 रन बना लिए सलामी बल्लेबाज अमन अंसारी ने धुआंधार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 41 गेंद पर 14 चौके और तीन छक्के की मदद से 91 रनों की नाबाद पारी खेल कर अपने कॉलेज को जीत दिला दी |

सीसीएस अकादमी की ओर से श्रेयांश और करन ने एक-एक विकेट लिया जबकि अन्य गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए और विकेट लेने में असफल रहे प्रतियोगिता का अगला मुकाबला सीसीएस अकादमी और यूके क्रिकेट अकादमी के बीच खेला जाएगा | इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीसीएस अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक शम्स तबरेज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *