Delhi-NCR, State, हिंदी न्यूज़

सिद्धू या पत्नी में से कोई एक ही कांग्रेस के टिकट पर लड़ेगा चुनाव : अमरिंदर सिंह

सिद्धू या पत्नी में से कोई एक ही कांग्रेस के टिकट पर लड़ेगा चुनाव : अमरिंदर सिंह

TIL Desk नई दिल्ली/ पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह ने राज्य में होने वाले चुनाव में नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी दोनों को टिकट देने की संभावना को खारिज करते हुए कहा कि ‘एक परिवार, एक टिकट’ के नियम को सख्ती से लागू किया जाएगा |

उन्होंने साथ ही कहा कि सिद्धू को उपमुख्यमंत्री पद की पेशकश को लेकर कांग्रेस में किसी तरह की चर्चा नहीं चल रही है, उन्होंने कहा कि ये सब मीडिया द्वारा लगायी जा रही अटकलें हैं | अमरिंदर सिंह ने कहा है कि पार्टी में शामिल होने से जुड़े तौर-तरीकों पर चर्चा के लिए वह जल्द ही सिद्धू से मिलेंगे |

पंजाब में कांग्रेस के अभियान की अगुवाई कर रहे अमरिंदर सिंह का यह बयान सिद्धू और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मुलाकात के एक दिन बाद आया है | कांग्रेस पहले ही अपने आधे उम्मीदवार तय कर चुकी है और बकौल सिंह यह सिद्धू दंपति को तय करना है कि दोनों में से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव कौन लड़ेगा |

गौरतलब हो कि राहुल से नवजोत सिंह सिद्धू ने यह मुलाकात चंडीगढ़ नगर निगम के चुनावों में कांग्रेस के निराशाजनक परिणाम के कुछ ही घंटे बाद की थी |मालूम हो कि नोटबंदी के बाद हुए इस चुनाव में 26 में 20 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है, जबकि मात्र 4 सीटें ही कांग्रेस के उम्मीदवार जीते हैं, अकाली दल को केवल एक सीट पर संतुष्ट होना पड़ा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *