TIL Desk लखनऊ:
एवियान लक्स सेरेनिटी द्वारा 18 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित विशेष फूड फेस्टिवल ‘द कोस्टल पाइरेट्स’ के माध्यम से भारत की समृद्ध और बहुआयामी तटीय पाक विरासत को एक मंच पर प्रस्तुत किया जा रहा है। यह फेस्टिवल मेहमानों को भारत के विभिन्न तटीय राज्यों के पारंपरिक स्वादों के साथ-साथ इतिहास, संस्कृति और वैश्विक प्रभावों की अनूठी यात्रा का अनुभव कराने का प्रयास है।
फेस्टिवल की थीम भारत की उस पाक यात्रा पर आधारित है, जिसमें वास्को-डी-गामा के आगमन से लेकर विभिन्न विदेशी संस्कृतियों और व्यापारिक संपर्कों के प्रभाव भारतीय खान-पान का हिस्सा बने। इन वैश्विक प्रभावों ने भारतीय मसालों, स्थानीय सामग्रियों और पारंपरिक पाक-कौशल के साथ मिलकर देश की विशिष्ट खाद्य संस्कृति को समृद्ध बनाया।
एवियान लक्स सेरेनिटी के जनरल मैनेजर आकाश सिंह राठौर ने कहा कि ‘द कोस्टल पाइरेट्स’ केवल एक फूड फेस्टिवल नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विविधता और तटीय खाद्य परंपराओं का उत्सव है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य अतिथियों को स्वाद के माध्यम से इतिहास, परंपरा और वैश्विक प्रभावों से परिचित कराना है।
असिस्टेंट फूड एंड बेवरेज मैनेजर सुनीत कुमार सिंह ने बताया कि फेस्टिवल के लिए ऐसे व्यंजनों का चयन किया गया है जो भारत के विभिन्न तटीय क्षेत्रों की विशिष्ट पहचान को दर्शाते हैं। प्रत्येक व्यंजन को पारंपरिक स्वाद और आधुनिक प्रस्तुति के संतुलन के साथ तैयार किया गया है।
फेस्टिवल की प्रमुख आकर्षक डिशों में आंध्रा फिश पुलुसु और आंध्रा शैली की झींगा करी (रॉय्याला इगुरु) शामिल हैं। इसके अलावा पेपर चिकन रोस्ट, मैंगलोरियन चिकन सुक्का, गुट्टी वंकाया, बीन्स थोरन, कूटू करी और भरली वांगी जैसे व्यंजन भी मेन्यू का हिस्सा हैं। आयोजकों के अनुसार यह फेस्टिवल भोजन प्रेमियों को भारत की समृद्ध तटीय विरासत, पारंपरिक स्वादों और उत्कृष्ट आतिथ्य का यादगार अनुभव प्रदान करेगा।
