State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

‘अवार्ड-ए-तिरंगा’ सम्मान समारोह 30 मार्च को

'अवार्ड-ए-तिरंगा' सम्मान समारोह 30 मार्च को

TIL Desk लखनऊ:👉सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था एलायंस सोशल एण्ड कल्चरल सोसाइटी के तत्वावधान में आगामी 30 मार्च 2026 को राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह लखनऊ में ‘अवार्ड-ए-तिरंगा’ सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

प्रेसवार्ता में ‘अवार्ड-ए-तिरंगा’ सम्मान समारोह के बारें में जानकारी देते हुए संस्था के सचिव दिलावर हुसैन ने बताया कि यह छठा सम्मान समारोह है। इस कार्यक्रम में कला, संस्कृति, समाज सेवा, शिक्षा, चिकित्सा, फैशन, खेल, कृषि आदि अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को प्रतिवर्ष सम्मानित किया जाता है।

इस वर्ष मुश्ताक अहमद बावला ( समाज सेवी), डॉ. संजीव मोहन (सर्जन), गिडियन मैसी (संगीतज्ञ), दयाल नहलानी (फिल्म निर्देशक), सलमान क़ुरैशी ( समाज सेवी), मो. इरफान अली (धावक), एस. के . शाहनवाज, शिवानी वर्मा (सौंदर्य विशेषज्ञ), डॉ. अनीता सहगल वसुंधरा (लेखिका) को सम्मानित किया जाएगा।

इस दौरान यादे रफी शीर्षक से अभिहित एक संगीत रूपक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा, जिसमें राजधानी के वरिष्ठ गायक मोहम्मद रफी के गाए हुए गीतों को अपनी आवाज़ देंगे। प्रेसवार्ता में असलम जावेद सिद्दीकी, आर.पी.सिंह, सोनी त्रिपाठी सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *