TIL Desk लखनऊ:
लखनऊ मे आज आयुर्वेदिक स्टाफ नर्स (नर्सिंग अधिकारी) पद पर चयनित अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र जारी करने में देरी के विरोध में बीजेपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने सरकार से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की मांग की।
वही प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने बताया कि स्टाफ नर्स (आयुर्वेद) 2023 भर्ती की पूरी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और 87 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं, लेकिन करीब 2 साल 7 महीने बाद भी नियुक्ति पत्र जारी नहीं हुए हैं।
उनका कहना है कि आयुष निदेशालय द्वारा नियुक्ति पत्र तैयार कर लिए गए हैं, फिर भी वितरण में देरी हो रही है, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभ्यर्थियों ने जल्द नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की ।
बाइट:: रश्मी (अभ्यर्थी)
बाइट:: रूपाली पटेल (अभ्यर्थी)
