Delhi-NCR, State, हिंदी न्यूज़

मैं भाजपा की आइटम गर्ल : आज़म

मैं भाजपा की आइटम गर्ल : आज़म

नई दिल्ली डेस्क/ भारतीय सेना पर विवादित बयान के बाद आज़म ख़ान ने गुरुवार (29 जून) को सफाई देते हुए खुद को भाजपा की आइटम गर्ल बताया| इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन्हें ही मुद्दा बनाकर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जीता| इससे पहले बुधवार (28 जून) को भी आज़म ख़ान ने भारतीय सेना पर खुद के द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि उन्होंने कभी भी सेना का मनोबल नहीं तोड़ा|

आज़म ने कहा, “मैंने कभी सेना का मनोबल नहीं तोड़ा| हमने झारखंड मुक्ति मोर्चा की हथियार बंद महिलाओं के कृत्य के बारे में बयान दिया था| इसे बाद में भारतीय सेना को लेकर हमारे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया| रामपुर में मंगलवार (27 जून) को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आजम खान ने कश्मीर की घटनाओं का जिक्र किया और कहा कि कश्मीर, त्रिपुरा, झारखंड की घटनाएं शर्मनाक हैं| खान ने कहा था कि महिलाओं के खिलाफ सुरक्षा बलों की ज्यादती के कारण कुछ स्थानों पर उनके गुप्तांग काट लिये गए. खान ने कथित तौर पर सेना पर जम्मू कश्मीर की घटनाओं का संदर्भ देते हुए यह आरोप लगाया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *