State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

बस्ती: कप्तानगंज में कांवड़ियें हुए उग्र, पुलिस पर लगाया अनावश्यक उत्पीड़न का आरोप

बस्ती: कप्तानगंज में कांवड़ियें हुए उग्र, पुलिस पर लगाया अनावश्यक उत्पीड़न का आरोप

TIL Desk बस्ती:👉कांवड़ मेले को लेकर बस्ती पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था हुई फेल। कप्तानगंज चौराहे पर अचानक कांवरिया हुए उग्र, पुलिस के खिलाफ शुरू कर दी नारेबाजी। विशेष संप्रदाय के युवक द्वारा धार्मिक कमेंट से खड़ा हुआ विवाद।

कांवरियों ने पुलिस पर लगाया अनावश्यक उत्पीड़न का आरोप। कांवरियों ने घण्टों तक कप्तानगंज चौराहे पर किया हंगामा। बड़े अधिकारी मान मनव्वल में जुटे। कांवड़ियों को मनाने में अधिकारियों के छूटे पसीने।

अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन। पुलिस अधिकारियों की लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील। अयोध्या से पवित्र सरयू का जल लाकर भदेश्वर नाथ शिव मंदिर पर कांवड़िये करते हैं जलाभिषेक।

सुरक्षा को लेकर पिछले 10 दिनों से लगातार की जा रही थी कसरतें मगर थोड़ी ही देर में कानून व्यवस्था पर उठ गया सवाल। कांवरियो को शांत करने और मामला सुलझाने को लेकर पुलिस प्रशासन स्वयं ,हिंदुस्तान जिंदाबाद, व बोल बम के लगा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *