Crime, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पाक गैंगस्टर शहजाद भट्टी के 4 स्लीपर सेल को किया गिरफ्तार

यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पाक गैंगस्टर शहजाद भट्टी के 4 स्लीपर सेल को किया गिरफ्तार

TIL Desk लखनऊ:👉यूपी एटीएस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के कथित स्लीपर सेल से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में सहारनपुर के महकाब और शाहरुख, मुजफ्फरनगर के गगनदीप सिंह उर्फ गुरी सिंह तथा हरिद्वार के मुशर्रफ शामिल हैं।

जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया और वीडियो कॉलिंग के माध्यम से पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के संपर्क में थे। इन पर संवेदनशील स्थलों, अस्पतालों और महत्वपूर्ण ठिकानों की रेकी कर जानकारी भेजने का आरोप है।

एटीएस के मुताबिक आरोपी युवाओं को आतंकी और स्लीपर सेल नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश कर रहे थे। जांच में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की साजिश से जुड़े कुछ अहम सुराग भी मिले हैं।

सूत्रों के अनुसार महकाब और गगनदीप मार्च महीने में नोएडा में मिले थे, जहां कथित तौर पर हथियारों की व्यवस्था को लेकर बातचीत हुई थी।

मामले में लखनऊ स्थित एटीएस थाने में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। एजेंसी जल्द ही आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

जांच एजेंसियों का दावा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद जट भारत में युवाओं को अपने नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश कर रहे थे।

बाइट:: अमिताभ यश (ADG LO)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *