State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

BJP प्रदेश अध्यक्ष ने पौधा लगाकर किया ‘वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम’ का शुभारंभ

BJP प्रदेश अध्यक्ष ने पौधा लगाकर किया 'वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम' का शुभारंभ

TIL Desk लखनऊ:👉आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी में यूपी भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय के परिसर में आंवला का पौधा लगाकर वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया प्रदेश अध्यक्ष के वृक्षारोपण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 साल के कार्यकाल पूर्ण होने पर अब यूपी भाजपा प्रदेश भर में एक अभियान के तहत वृक्षारोपण अभियान को चलाएगी |

इस मौके पर यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अपने बयान में कहा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान आज से प्रारंभ हुआ है। आज सांकेतिक रूप से इस अभियान की मैंने शुरुआत की है। 23 जून से 5 अगस्त तक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के शहीदी दिवस पर लगातार उत्तर प्रदेश की प्रत्येक बूथों पर वृत वृत रोपित कर इस अभियान को चलाएंगे विश्व पर्यावरण दिवस पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं

बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा ईवीएम को लेकर दिए बयान पर प्रदेश अध्यक्ष का बयान——————

देश के सभी मतदाता लंबे कालखंड से एवं के माध्यम से मात देने का काम कर रहे हैं। लोकतंत्र की धारा में अपनी सहभागिता प्रदान करने का काम करता है। भारतीय जनता पार्टी लंबे समय से राजनीतिक दल के रूप में काम कर रही है। 20-25 सालों से एवं का इस्तेमाल हो रहा है। एवं पर सवाल उठाने विपक्ष का एजेंडा है। अगर वह जीतेंगे तो अपने पुरुषार्थ पर कोई चर्चा नहीं करेंगे। अगर चुनाव हारेंगे तो सरकारी मशीनरी और चुनाव आयोग पर सवाल उठाएंगे। अभी लोकसभा का परिणाम आया है। विपक्ष के पक्ष में कुछ सीट पर आई तो वहां चुप है। विधानसभा चुनाव आएगा फिर सवाल खड़े करेंगे

अयोध्या में प्रभु श्री राम के परिवार के साथ विराजमान होने पर प्रदेश अध्यक्ष का बयान——————

यह हम सभी के लिए आस्था और विश्वासकी बात है। और सभी कुछ भारतीय जनता पार्टी के कालखंड में हो रहा है। अयोध्या में जो हमारी विरासत है उसको लेकर प्रभु श्री राम को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

मायावती को तो पुरानी घटना याद होगी मुंबई में हमले हुए आतंकी हमले हुआ करते थे आज के समय में कोई भी आतंकी घटना होती है तो उसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाता है। आतंकवादियों की सरगना और आतंकवादियों को उनकी भाषा में जवाब दिया जाताहै।

बाइट : भूपेंद्र सिंह चौधरी (यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *