TIL Desk #TILBudget2026Live:
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वां बजट पेश कर दिया है | इसमें चमड़े के उत्पाद, कपड़ा का निर्यात, माइक्रोवेव, सोलर एनर्जी से संबंधित चीजें और कैंसर की दवाएं सस्ती हुई हैं. मिनरल्स, स्क्रैप, शराब महंगे हुए हैं | लेदर, कपड़ा, सिंथेटिक फुटवियर, विदेशी यात्रा, कैंसर की 17 दवाएं, माइक्रोवेव ओवन, जूते, एयरक्राफ्ट निर्माण से जुड़ी चीजें, EV बैटरी, शुगर की दवाएं, चमड़े और कपड़े का निर्यात, बायोगैस मिक्स्ड CNG ये सारी चीजें सस्ती होंगी |
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘मैं परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं के लिए आवश्यक वस्तुओं के आयात पर मूल सीमा शुल्क छूट को 2035 तक बढ़ाने और इसे सभी परमाणु संयंत्रों के लिए उनकी क्षमता की परवाह किए बिना विस्तारित करने का प्रस्ताव करती हूं’ |
