TIL Desk लखनऊ:
गोमतीनगर एक्सप्रेस में दिल दहला देने वाली वारदात | बॉक्स और बैग में महिला का कई हिस्सों में कटा शव मिला | S1 कोच में रखे बॉक्स में सिर कटा धड़ और बैग में कटा हाथ पैर रखा मिला | 30 से 35 साल की उम्र की महिला का शव बताया जा रहा है | ट्रेन की सफाई करते वक्त स्टाफ ने दी थी जीआरपी को सूचना | जीआरपी और RPF की टीम ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लिया |
अज्ञात शव बरामदगी व कार्यवाही के संबंध में आज दिनांक 17.05.2026 को स्टेशन अधीक्षक पूर्वोत्तर रेलवे, रेलवे स्टेशन गोमतीनगर द्वारा एक मैमों प्राप्त हुआ कि गाडी संख्या 15114 गोमतीनगर एक्सप्रेस में कोच संख्या 217570 NER S-1 में एक बैग व बाक्स मिला है। जिसकी सूचना पर आरपीएफ/जीआरपी मय फील्ड यूनिट टीम के मौके पर पहुंचे, जिसे चेक किया गया तो एक महिला का शव मिला। जिसकी उम्र करीब 30-35 वर्ष थी।
अज्ञात मृतका के शव की शिनाख्त हेतु विभिन्न माध्यमों से काफी प्रयास किया गया, परन्तु शिनाख्त नही हो सकी । तत्पश्चात नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को वास्ते पोस्टमार्टम मार्चरी भेजा गया तथा अज्ञात मृतका के शव की शिनाख्त हेतु टीम गठित कर रवाना किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है।
