TIL Desk लखनऊ:
69000 सहायक शिक्षक भर्ती आरक्षण घोटाला मामला | पिछले 6 सालों से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं शिक्षक अभ्यर्थी |
सैकड़ो शिक्षक अभ्यर्थियों ने विधानसभा का घेराव करने की कोशिश की | पुलिस प्रशासन और शिक्षक अभ्यर्थियों के बीच हुई तीखी नोक-झोंक |
पुलिस प्रशासन ने सभी शिक्षक अभ्यर्थियों को टांग-टांग कर बस में भरकर इको गार्डन भेजा | पिछले 18 महीने से उत्तर प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो रही उपस्थित |
शिक्षक भर्ती में 19000 सीट पर हुआ है आरक्षण का घोटाला | शिक्षक भर्ती में ओबीसी वर्ग को 27% की जगह मिला है सिर्फ 3.86% आरक्षण | एससी वर्ग को 21% की जगह मिला है सिर्फ 16.2% आरक्षण |
