State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

स्वामी प्रसाद मौर्य के बिगड़े बोल पर कैप्टन वैभव सिंह का पलटवार

स्वामी प्रसाद मौर्य के बिगड़े बोल पर कैप्टन वैभव सिंह का पलटवार

TIL Desk लखनऊ:👉 स्वामी प्रसाद मौर्य के लक्ष्मी पूजन पर दिए गए विवादित बयान को लेकर लखनऊ के समाजसेवी व लोक सभा प्रत्याशी कैप्टन वैभव सिंह ने कहा कि हमारी पारंपरिक संस्कृति पर सवाल खड़ा करने वाले स्वामी प्रसाद कोई नहीं होते, लक्ष्मी जी की पूजा हमारे धर्म और आस्था को दर्शाता है ये युगों युगों से चलती आई है |

वैभव सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि उनके ऊपर भी लक्ष्मी जी प्रसन्न हुई तभी वो कैबिनेट तक पहुंच पाए उनकी पूजा भी कभी सफ़ल हुई होगी जिसे वो आजतक भोग रहे हैं | इस तरह की बयानबाजी करके स्वामी प्रसाद अपने खोई हुई पहचान तलाशने में लगे हैं |

ये पहली बार नहीं है जब मौर्य ने धार्मिक या सांस्कृतिक प्रथाओं को चुनौती देने वाला बयान दिया हो. इससे पहले भी रामचरितमानस को लेकर टिप्पणी की थी | उन्हें अपनी मर्यादा में रहकर बात करनी चाहिए…|

बाइट: कैप्टन वैभव सिंह (समाजसेवी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *