State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

फीनिक्स यूनाइटेड में कार्टून नेटवर्क के किरदारों से बच्चों की छुट्टियां बन रही मजेदार

फीनिक्स यूनाइटेड में कार्टून नेटवर्क के किरदारों से बच्चों की छुट्टियां बन रही मजेदार
  • टॉम एंड जेरी और क्रिस एंड क्लार्क से मुलाकात के बाद अब टीन टाइटन्स गो के किरदारों से मिलने का मौका
  • बच्चों और परिवारों के बीच लगातार बढ़ रहा है उत्साह

TIL Desk लखनऊ:👉गर्मी की छुट्टियों के बीच फीनिक्स यूनाइटेड, आलमबाग में आयोजित कार्टून नेटवर्क मीट एंड ग्रीट प्रोग्राम बच्चों और परिवारों के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है। पिछले दो वीकेंड्स में बच्चों ने अपने पसंदीदा कार्टून किरदारों से मुलाकात की, उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और कई यादगार पल बिताए।

30 और 31 मई को टॉम एंड जेरी ने बच्चों का खूब मनोरंजन किया। दोनों दिनों में बच्चों और उनके अभिभावकों की अच्छी खासी संख्या देखने को मिली।

6 और 7 जून को क्रिस एंड क्लार्क के साथ हुए मीट एंड ग्रीट प्रोग्राम को भी बच्चों का शानदार साथ मिला। बच्चों ने अपने पसंदीदा किरदारों के साथ समय बिताया और उनकी मौजूदगी का भरपूर आनंद लिया।

अब इस सीरीज़ का अंतिम स्टेज 13 और 14 जून को आयोजित किया जाएगा, जब टीन टाइटन्स गो के लोकप्रिय किरदार फीनिक्स यूनाइटेड पहुंचेंगे। दोनों दिन दोपहर 3 बजे, शाम 5 बजे और शाम 7 बजे ख़ास मीट एंड ग्रीट सत्र होंगे, जहां बच्चों को अपने पसंदीदा किरदारों से मिलने, उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने और मजेदार पल बिताने का मौका मिलेगा।

पूरे प्रोग्राम के दौरान फीनिक्स यूनाइटेड बच्चों और परिवारों के लिए एक ऐसी जगह बन गया है, जहां खरीदारी के साथ-साथ मनोरंजन और साथ बिताए गए खास पलों का भी आनंद लिया जा सकता है।

फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) संजीव सरीन ने कहा, “हमें खुशी है कि कार्टून नेटवर्क मीट एंड ग्रीट के माध्यम से बच्चों और परिवारों क्वालिटी समय बिताने का अवसर मिल रहा है। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखना ही हमारे लिए सबसे बड़ी सफलता है। हमें उम्मीद है कि टीन टाइटन्स गो के साथ होने वाला प्रोग्राम भी बच्चों के लिए यादगार रहेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *