State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

देश की ख़राब आर्थिक स्थिति के लिए केंद्र जिम्मेदार : सपा अध्यक्ष अखिलेश

देश की ख़राब आर्थिक स्थिति के लिए केंद्र जिम्मेदार : सपा अध्यक्ष अखिलेश

TIL Desk लखनऊ:👉समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल और सोना खरीदने को लेकर की गई अपील को गलत बताते हुए देश की ख़राब आर्थिक स्थिति के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। मंगलवार को प्रयागराज पहुंचे अखिलेश ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि देश की अर्थव्यवस्था लगातार कमजोर हो रही है और रुपये की कीमत गिरती जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से पेट्रोल-डीजल की बचत और सोना न खरीदने की अपील देश की आर्थिक स्थिति के पतन का संकेत है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा खुद देश के लिए संकट बन गई है।

अखिलेश ने अपने वक्तय में आगे कहा कि-जो “जो लोकसभा में हारे हैं वह अपील के बाद भी हारेंगे।” “सबसे घटिया काम कोई कर सकता है तो भाजपा से जुड़े हुए लोग कर सकते हैं।” “स्टूल वालों के लिए गद्दी तो लगा देते, कुछ अच्छा विभाग मिल जाता।”

बाईट:: अखिलेश यादव (राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *