State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

सीएम योगी ने सरदार पटेल को पुण्यतिथि पर किया नमन कहा-वर्तमान भारत के शिल्पी थे लौहपुरुष

सीएम योगी ने सरदार पटेल को पुण्यतिथि पर किया नमन कहा-वर्तमान भारत के शिल्पी थे लौहपुरुष

TIL Desk लखनऊ:👉उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आधुनिक भारत के शिल्पकार, भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के कारण कश्मीर से देश को उग्रवाद, अलगाववाद प्राप्त हुआ था।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का यशस्वी नेतृत्व और लम्बे समय तक प्राप्त होता, लेकिन देश का दुर्भाग्य रहा कि 15 दिसंबर 1950 को उनका नश्वर शरीर जवाब दे गया। उनकी स्मृतियां, देश के प्रति सेवाएं व योगदान चिरस्मरणीय अध्याय बन गया। देश वर्तमान भारत के शिल्पी के रूप में सदैव लौहपुरुष का स्मरण करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *