State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

सी.एम.एस के छात्रों ने जे.ई.ई. एडवान्स परीक्षाफल में लहराया अपने मेधात्व का परचम, 37 छात्र हुए चयनित

सी.एम.एस के छात्रों ने जे.ई.ई. एडवान्स परीक्षाफल में लहराया अपने मेधात्व का परचम, 37 छात्र हुए चयनित

TIL Desk लखनऊ:👉लखनऊ में सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने जे.ई.ई. एडवान्स परीक्षाफल में एक बार फिर से अपने मेधात्व का परचम लहराकर राजधानी लखनऊ का नाम रोशन किया है। आज घोषित हुए जे.ई.ई. एडवान्स परीक्षाफल में सी.एम.एस. के सर्वाधिक 37 छात्र चयनित हुए हैं जबकि सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम कैम्पस के छात्र प्रहर्ष चतुर्वेदी ने ऑल इण्डिया 1589 रैंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है।

इस मौके पर सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम कैम्पस ऑडिटोरियम में प्रेस वार्ता के दौरान में सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने छात्रों की अभूतपूर्व उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस वर्ष सी.एम.एस. के 8 छात्रों ने 5000 से कम ऑल इण्डिया रैंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है जबकि 15 छात्रों ने 10,000 से कम ऑल इण्डिया रैंक अर्जित की है। प्रो. किंगडन ने बताया कि इस वर्ष देश भर से 1,91,386 छात्र जेईई एडवांस की प्रतिष्ठित परीक्षा में बैठे, जिनमें सी.एम.एस. के सर्वाधिक 29 छात्रों ने 25,000 से नीचे की ऑल इण्डिया रैंक अर्जित कर कीर्तिमान स्थापित किया हैं और देश के टॉप इंजीनियरिंग कालेजों में अपनी स्थान सुनिश्चित कर लिया है।

अब ये मेधावी छात्र आई.आई.टी. दिल्ली, आई.आई.टी. मुंबई, आई.आई.टी. रुड़की, आई आई.टी खड़‌गपुर जैसे देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाई करके सुनहरे भविष्य के सपने को साकार करेंगे,वहीँ सी.एम.एस. के जेईई टॉपर्स ने कहा कि सी.एम.एस. की बदौलत ही आज हम इस मुकाम पर पहुंचे है। उन्होंने अपनी सफलता का राज बताते हुए कहा कि हमारी सफलता के पीछे कठिन परिश्रम, शिक्षकों का मार्गदशन व माता-पिता का आशीर्वाद तो है ही, परन्तु इसके अलावा हमारे विद्यालय का शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण एवं शिक्षकों का प्रोत्साहन हमें सदैव आगे बढ़ने को प्रेरित करते हैं।

बाइट- प्रो. गीता गाँधी किंगडन (प्रबन्धक, सी.एम.एस)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *