TIL Desk लखनऊ:
कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी पहुंचे जिलाधिकारी कार्यालय, आचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर हुई FIR के विरोध करते हुए बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे |
कांग्रेस पार्टी के द्वारा प्रधानमंत्री से मांग की गई है इसकी निष्पक्ष जांच होनी चहिए और जो भी इसमे दोषी है उसपर सख्त कार्यवाही होनी चहिए | कांग्रेस पार्टी का कहना है पूरे देश मे सनातन धर्म का अपमान हो रहा है इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए |
ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के ऊपर प्रथम सूचना रिपोर्ट एवं दर्ज कराने वाले व्यक्तियों की पृष्ठभूमि, उनकी परिस्थितियों तथा संभावित प्रेरक तत्वों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन कांग्रेस पार्टी ने सौंपा |
आज कांग्रेस पार्टी ने अपना ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को दिया है और ये मांग की है आचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर हुई FIR की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए |
बाइट:- अमित त्यागी (शहर अध्यक्ष)
