TIL Desk लखनऊ:
दुबग्गा थाना क्षेत्र के समरथ नगर के सामने किसान पथ के सर्विस लेन से करीब 50 मीटर पश्चिम बाग मे कुछ बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायर किया गया जिसमे जबावी फायरिंग मे एक बदमाश के दाहिने पैर मे गोली लगी है। जो घायल होकर गिरफ्तार हुआ है।
12.09.2025 को थाना क्षेत्र दुबग्गा के ग्राम सराय प्रेम राज मे एक गौकशी की घटना हुई थी जिसको लेकर स्थानीय नागरिकों एवं समुदाय विशेष के लोगों मे काफी आक्रोश उत्पन्न हो गया था। घटना के खुलासे में घटनास्थल का निरीक्षण आसपास के CCTV कैमरे और सर्विलांस से वासिम, इस्तियाक, मो0 अहमद, सुफियान, रियासत अली का नाम प्रकाश मे आया था जिनकी पुलिस की टीमों द्वारा तलाश की जा रही थी।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात सूचना मिली कि पुनः गौकशी की घटना को अंजाम देने झाकड़ बाग की तरफ से किसान पथ का सर्विस लेन से एक सफेद गाडी से काकराबाद की तरफ आ रहे है, इस सुचना पर ग्राम समरथ नगर के सामने स्थित किसान पथ पर बने हुए अंडर पास पर इनको रोकने की कोशिश की गई तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जबावी कार्यवाही मे एक बदमाश घायल हो गया जिसको गिरफ्तार किया गया है तथा तीन बदमाश अँधेरे का फायदा उठाकर मौके से वहां से भाग निकले। घायल बदमाश का नाम वसीम पुत्र रहीस निवासी ग्राम झबनिया खेड़ा थाना कासिमपुर जिला हरदोई उम्र करीब 26 वर्ष है घायल बदमाश के ऊपर गौकशी के पूर्व के कई मुक़दमे दर्ज है जिसके बारे मे जानकारी की जा रही है |
