Crime, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

क्राइम ब्रांच और पुलिस को मिली सफलता, शाइनसिटी का गुर्गा गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच और पुलिस को मिली सफलता, शाइनसिटी का गुर्गा गिरफ्तार

TIL Desk लखनऊ:👉लोगों की गाढ़ी कमाई को लूटने वाला शाइनसिटी का गुर्गा गिरफ्तार। शाइन सिटी कंपनी की अलग-अलग शाखाओं में हजारों लोगों का अरबो रूपया लगवाने वाला ब्रोकर गिरफ्तार।

50,000 का इनामी ज्ञान प्रकाश उपाध्याय सेक्टर ई अलीगंज इलाके से गिरफ्तार।क्राइम ब्रांच और अलीगंज की पुलिस ने की गिरफ्तारी। आरोपी के ऊपर अलग-अलग थानों में 19 मुकदमे दर्ज।

गोमती नगर थाने में दर्ज मुकदमे में लखनऊ पुलिस ने किया था 50,000 का इनाम घोषित। शाइन सिटी घोटाले की जांच वर्तमान ईओडब्ल्यू कर रहा है।

आरोपी ज्ञान प्रकाश उपाध्याय शाइन सिटी की तमाम लुभावनी योजनाओं का झांसा देकर लोगों को लूट रहा था।

कम दाम में सस्ती जमीन दिलवाने, सोना दिलवाने, पैसा दिलवाले सहित तमाम स्कीम में हजारों लोगों का अरबों रुपया लगवाया।लोगों को झांसे में फसाने के लिए मर्सिडीज़ गाड़ी से चलता था। पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग जिलों में किराए का मकान लेकर रह रहा था।।

बाइट : अभिजीत आर शंकर, डीसीपी, उत्तरी, लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *