State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

डॉ० अंबेडकर के 135वें जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर दीपदान यात्रा का आयोजन

डॉ० अंबेडकर के 135वें जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर दीपदान यात्रा का आयोजन

TIL Desk लखनऊ:👉बुद्धं नमामि धम्म ध्वज यात्रा संस्थान, भारत के तत्वावधान में बोधिसत्व बाबा साहेब डा भीम राव आंबेडकर के 135वें जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर दिनांक 13 अप्रैल, 2026 को बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल से बुद्ध स्थलि परिवर्तन चौक तक दीपदान यात्रा पूज्य भिक्खु संघ एवं उपासक संघ द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ निकाली गई।

तदुपरांत यह यात्रा एक धम्म सभा के रुप में परिवर्तित हो गई जिसकी अध्यक्षता पूज्य भन्ते दीपांकर ने की मुख्य अतिथि डा प्रफुल्ल गडपाल, प्रोफेसर एवं संयोजक केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, लखनऊ व मुख्य वक्ता श्रीमती पूनम प्रभाकर ने बाबा साहेब डा आंबेडकर के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला।

सभा में अन्य विशिष्ट अतिथियों में डा0 उमाशंकर, बाबू नन्दन, ओपी चौधरी, समय सिंह बौद्ध, नीलिमा कुमारी, रेखा, विनोद कुमार, राजन धानुक, श्याम लाल, महेश सत्यार्थी, गोविन्द गौतम, राजेश कुमार,राम सुरेश गौतम, राम कुमार, सुरेश बौद्ध, मुनेश कुमार,अजय कुमार, दिनेश ओम उपासक विजय बौद्ध अरुण कुमार गौतम, नरेश बौद्ध, मुन्ना लाल, ध्यानस्थ बौद्ध, नीलम दीक्षा बौद्ध, प्राची चन्द्रा, गुलाब चन्द्रा, अंकित कुमार, मुनेश कुमार एवं एफ लाल ने अपने अपने विचार व्यक्त किए तथा सभा संचालन हरीश चन्द्रा ने किया।

सभा का आरंभ बुद्ध वन्दना के साथ हुआ तथा समापन धम्मपालन गाथा के साथ हुआ जिसको हरीश चन्द्रा ने संपन्न कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *