State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

मंडलायुक्त ने किया अशोक लीलैंड परिसर का निरीक्षण; अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

मंडलायुक्त ने किया अशोक लीलैंड परिसर का निरीक्षण; अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

TIL Desk लखनऊ:👉मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने आज लखनऊ कानपुर रोड (स्कूटर इंडिया चौराहा) स्थित हिंदुजा समूह की प्रमुख भारतीय कंपनी और देश की अग्रणी वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता कंपनी अशोक लीलैंड का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अशोक लीलैंड के संबंधित अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि बाउंड्री वॉल के किनारे अस्थाई अवैध अतिक्रमण है। जिसके क्रम में मंडलायुक्त ने नगर निगम के उपस्थिति संबंधित अधिकारियों को अवैध अतिक्रमण तत्काल हटाये जाने को लेकर निर्देश दिया।

अशोक लीलैंड के संबंधित अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि हाईवे साइड के किनारे ड्रेनज के सुदृढ़ीकरण कार्य किया जाना है।

जिसके क्रम में मंडलायुक्त ने एनएचआई व पीडब्ल्यूडी को उक्त स्थान का निरीक्षण करते हुए ड्रैनेज सिस्टम तत्काल सही कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्लेस मेकिंग एवं हॉर्टिकल्चर कार्य यूपीसिडा द्वारा कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

मंडलायुक्त द्वारा संपूर्ण परिसर का स्थलीय जायजा लेते हुए संबंधित द्वारा अवगत कराया गया कि माह अक्टूबर तक संपूर्ण कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *