State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

यूजीसी के नए नियम के विरोध में KGMU में डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन, वापस लेने की मांग

TIL Desk लखनऊ:👉किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू ) में बुधवार को यूजीसी के नए नियम के विरोध में शिक्षकों, रेजिडेंट डॉक्टरों और कर्मचारियों ने कुलपति कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने “उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्धन हेतु विनियम, 2026” को वापस लेने की मांग की।

डॉक्टरों का कहना है कि यह नीति कैंपस में समानता बढ़ाने के बजाय जाति आधारित असमानता को बढ़ावा दे सकती है। प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने आशंका जताई कि नए नियमों से सामान्य वर्ग को पहले से ही दोषी मान लिया गया है, जिससे शैक्षणिक वातावरण प्रभावित होगा।

प्रदर्शन में शामिल डॉ० समीर मिश्रा ने कहा कि इस बिल से यह सन्देश जाता है कि सामान्य वर्ग का व्यक्ति अत्याचार करेगा ही करेगा। ऐसे में इसमें सभी वर्गों के लिए समान न्याय की व्यवस्था होनी चाहिए और शिक्षण संस्थानों से जुड़े लोगों को साथ लेकर कानून बनाया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *