Delhi-NCR, State, हिंदी न्यूज़

डॉ० हर्ष वर्धन ने फहराया तिरंगा; सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

डॉ० हर्ष वर्धन ने फहराया तिरंगा; सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

नई दिल्ली डेस्क/ रिपब्लिक डे के मौके पर सेंट्रल मिनिस्टर डॉ. हर्ष वर्धन ने अपने बंगले पर तिरंगा फहराया। इस दौरान सीआरपीएफ के जवान भी वहां मौजूद थे, जिन्हें मिनिस्टर ने अपने हाथों से नाश्ता परोसा और बकायदा हाथ मिलाकर उनका स्वागत किया। सोशल मीडिया पर वायरल इन तस्वीरों को देखकर लोग मिनिस्टर की काफी तारीफ कर रहे हैं।

दरअसल, 69वें रिपब्लिक डे पर डॉ. हर्षवर्धन के बंगले पर झंडा वंदन का प्रोग्राम रखा गया था, जहां उनकी सुरक्षा में तैनात सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के जवानों ने भी तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद मिनिस्टर ने उनको अपने घर में बैठाया और हाथ मिलाकर सबको शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनको प्लेट में परोसकर नाश्ता भी कराया। डॉ. हर्ष वर्धन मोदी सरकार में साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्टर हैं। वे दिल्ली में सीएम पद के भी दावेदार रह चुके हैं। पेशे से नाक, कान और गले के रोगों के डॉक्टर भी हैं। मोदी कैबिनेट के अहम सदस्य की इस शालीनता और नम्र स्वभाव को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट्स करने लगे। इस शख्स ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि लोकतंत्र इसी का नाम है। जब नेता खुद को मालिक के बजाए सेवक समझेंगे तो देश बदल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *