TIL Desk लखनऊ:
राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को सुबह 8:30 बजे ओमान एयरवेज की विमान से बैंकॉक से मस्कट होते हुए लखनऊ पहुंचे एक यात्री के पास से कस्टम विभाग में 29 पैकेट के अंदर से लगभग 14 किलो 500 ग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद किया । कस्टम विभाग ने यात्री को गिरफ्तार कर लिया है तथा पकड़े गए ड्रग्स को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है।
शुक्रवार को मस्कट से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची ओमान एयरवेज की विमान संख्या डब्ल्यू वाई 265 सुबह 8:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची। यात्रियों की बैगेज जांच के दौरान कस्टम विभाग को बड़ी सफलता मिली एक यात्री के बैग से 29 पैकेट के अंदर लगभग 14 किलो 500 ग्राम हाइड्रोपोनिक वाइट बरामद हुई जिसके अंतरराष्ट्रीय बाजार में कुल कीमत 14 करोड़ 50 लख रुपए बताई जा रही है |
