State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

सपा सरकार आने पर रिवर फ्रंट पर लगेगी सम्राट अशोक की प्रतिमा : अखिलेश

सपा सरकार आने पर रिवर फ्रंट पर लगेगी सम्राट अशोक की प्रतिमा : अखिलेश

TIL Desk लखनऊ:👉 सम्राट अशोक की जयंती पर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार आने पर गोमती रिवर फ्रंट पर सम्राट अशोक की भव्य प्रतिमा लगाकर उन्हें सोने के सिंघासन पर प्रतिष्ठित किया जायेगा। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान धुरंधर-2 में ल्यारी गैंग के पोस्टर में अखिलेश यादव की फोटो लगी होने पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग किसी की छवि को ख़राब करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं। जब फिल्म बनाने वाला ही कह रहा है कि वह काल्पनिक है तो उसे सच क्या मानना। उन्होंने कहा कि सुनने में आया है कि अपनी जो फिल्म पालिसी है, ओटीपी पालिसी है, उसके तहत मिर्ज़ापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो अपने मुक़दमे स्वयं वापस लेता हो, उससे बड़ा माफिया कौन है। इस समय जितने माफिया हैं, सब भारतीय जनता पार्टी के हैं।

प्रदेश में एलपीजी की किल्लत को लेकर उन्होंने कहा, ” भाजपा ने लोगों को लाइन में लगाने के अलावा किया ही क्या हैं। अब मैं देख रहा हूँ कि लोग पेट्रोल के लिए भी लाइनों में लगे हुए हैं। पहले खाद के लिए किसान लाइन में लगे। सरकार ने एलपीजी संकट को लेकर कुछ भी तैयारी नहीं की। अब तो 14 किलो का सिलिंडर 10 किलो का आ रहा है लेकिन उससे भी ज्यादा ली जा रही है। यूपी में एलपीजी का मतलब लापता गैस है। “

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *