Poll 2017, State, Uttar Pradesh, Uttar Pradesh Poll, हिंदी न्यूज़

सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अम्बिका चौधरी बसपा में शामिल

सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अम्बिका चौधरी बसपा में शामिल

लखनऊ डेस्क/ सपा की पूर्व कैबिनेट मंत्री अंबिका चौधरी ने बसपा का दामन थाम लिया। पदभार संभालते हुए अंबिका चौधरी ने बहन जी का आभार व्यक्त किया। सपा पार्टी छोड़ने की वजह बताते हुए अंबिका चौधरी ने कहा कि,’मैं सपा में जारी झगड़े से परेशान हो गए थे। मायावती ने प्रेसवार्ता कर इस बात का ऐलान करते हुए कहा की अंबिका चौधरी को सपा से ज्यादा सम्मान बसपा में मिलेगा ।

गौरतलब है कि इससे पहले भी अंबिका चौधरी बलिया से चुनाव लड़ चुके हैं। उनके बसपा में शामिल होने के बाद के सपा पार्टी के लिए बहुत बड़ा झटका है। बता दें अंबिका चौधरी सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के बेहद ही करीबी है। बाद में मायावती ने यह भी ऐलान किया की चौधरी को बलिया जिले से ही चुनाव लड़ाया जायेगा |

बता दें कि अंबिका चौधरी अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। उनको अखिलेश ने बर्खास्त कर दिया था। इससे पहले भी वह लंबे समय तक मुलायम सिंह यादव सरकार में भी कैबिनेट मंत्री के पद पर काम कर चुके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *