Crime, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

सवारियों से टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़; 5 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवर, नकदी बरामद

सवारियों से टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़; 5 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवर, नकदी बरामद

TIL Desk लखनऊ:👉राजधानी लखनऊ में ई-रिक्शा और टेम्पो में सवारियों से टप्पेबाजी करने वाले एक गिरोह का मड़ियांव पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो पुरुषों और तीन महिलाओं सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लाखों रुपये के जेवर और नकदी बरामद की गई है।

एडीसीपी नॉर्थ ट्विंकल जैन ने बताया कि 11 मई 2026 को मड़ियांव थाना पुलिस टीम भिठौली तिराहे पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नौबस्ता मोड़ से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति और महिलाएं मौजूद हैं। सूचना में बताया गया कि उनके पास बैग हैं और वे ई-रिक्शा व टेम्पो में चोरी की घटनाओं में शामिल हो सकते हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान जय प्रकाश उर्फ जैकी (29), मनोज कुमार उर्फ जत्थु (30), रजनी (26), रामवती (26) और अनीता (24) के रूप में बताई।

जय प्रकाश, अनीता, मनोज कुमार और रजनी हरियाणा के पलवल जिले के निवासी हैं, जबकि रामवती राजस्थान के धौलपुर जिले की रहने वाली है। इन सभी का अस्थायी पता मल्हौर रेलवे स्टेशन के पास चिनहट, लखनऊ बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *