State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

अनफिट वाहन फिट करायें ,बकाया कर जमा कराएं

अनफिट वाहन फिट करायें ,बकाया कर जमा कराएं

TIL Desk अयोध्या:👉आज आरटीओ कार्यालय अयोध्या में दिनांक 5 मार्च 2026 को आरटीओ प्रशासन ऋतु सिंह द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा करते हुए मंडल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए की आईजीआरएस , ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्राप्त प्रकरण, रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल लाइसेंस आदि सभी लंबित प्रकरणों के नियमानुसार निस्तारण करें।

साथ ही यह भी निर्देश दिए गए की वित्तीय वर्ष में कुछ ही समय शेष है निर्धारित मासिक क्रमिक एवं वार्षिक राजस्व लक्ष्यों की शत प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें। कर बकाया वाहनों और अनफिट स्कूल वाहनों व्यावसायिक वाहनों को नोटिस भेजें और फोन करें, डोर to डोर संपर्क करें। शासन और मुख्यालय द्वारा स्लीपर बसों अन्य निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *