State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

गोरखपुर: भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी स्वयं निरीक्षण करने पहुंच गए

गोरखपुर: भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी स्वयं निरीक्षण करने पहुंच गए

TIL Desk लखनऊ:👉भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं निरीक्षण करने पहुंच गए | रैन बसेरे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं अपने हाथ से जरुरतमंदों को कंबल और लंच पैकेट वितरित किए |

रैन बसेरे का शीतलहर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश—कोई भी व्यक्ति फुटपाथ या खुले में न सोए | ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम और स्थानीय निकायों को युद्ध स्तर पर इंतजाम के आदेश |

बुधवार को गोरखपुर दौरे के दौरान बरगदवा और राप्तीनगर स्थित अस्थायी रैन बसेरों का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण | रैन बसेरों में ठहरे लोगों से मिलकर व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक | जरूरतमंदों में मुख्यमंत्री ने स्वयं कंबल और भोजन का किया वितरण |

शीतलहर से बचाव के लिए सभी जिलों को उपलब्ध कराई गई पर्याप्त धनराशि |प्रदेश भर में रैन बसेरों का संचालन, अलाव और ऊनी वस्त्र वितरण के निर्देश |

गोरखपुर महानगर में 19 रैन बसेरों में 1000 लोगों के ठहरने की व्यवस्था |स्वयंसेवी संगठनों और धर्मार्थ संस्थाओं से जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील | एक माह में तीसरी बार रैन बसेरों का जायजा लेने फील्ड में उतरे मुख्यमंत्री योगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *