TIL Desk लखनऊ:
गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के अलिया मऊ गांव में 45 वर्षीय किसान प्रताप रावत ने आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 22 जुलाई की सुबह करीब 5:30 बजे की है। डायल 112 को सूचना मिलते ही गोसाईंगंज पुलिस मौके पर पहुंची।
परिवारजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। मृतक के दो बेटे गुड्डू (25 वर्ष) और सोनू (19 वर्ष) भी मौके पर मौजूद थे।
मृतक के बड़े भाई पूर्णमासी रावत ने बताया कि प्रताप अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। परिवार ने आत्महत्या का कोई अन्य कारण नहीं बताया।
पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
