Entertainment, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

मिस यूनिवर्स उत्तर प्रदेश, मिस टीन उत्तर प्रदेश और मिसेज उत्तर प्रदेश का ग्रांड फिनाले 9 अप्रैल को

मिस यूनिवर्स उत्तर प्रदेश, मिस टीन उत्तर प्रदेश और मिसेज उत्तर प्रदेश का ग्रांड फिनाले 9 अप्रैल को

TIL Desk लखनऊ:👉क्वीनीफाइड इंक प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में आज होटल दयाल गेटवे गोमती नगर लखनऊ में मिस यूनिवर्स उत्तर प्रदेश, मिस टीन उत्तर प्रदेश और मिसेज उत्तर प्रदेश के फाइनलिस्ट्स के सैशे सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर चयनित प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व और ग्रेस से सभी को प्रभावित किया। पूरे आयोजन में एक सकारात्मक और उत्सवपूर्ण माहौल देखने को मिला, जहां हर प्रतिभागी ने अपने सपनों को साकार करने की दिशा में एक सार्थक कदम बढ़ाया।

समारोह की संयोजिका और क्वीनीफाइड इंक प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक प्रीति यादव ने बताया कि मिस यूनिवर्स उत्तर प्रदेश, मिस टीन उत्तर प्रदेश और मिसेज उत्तर प्रदेश का ग्रैंड फिनाले आगामी 9 अप्रैल को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा। यह फिनाले न केवल ग्लैमर और प्रतिभा का संगम होगा, बल्कि उत्तर प्रदेश की प्रतिभाशाली महिलाओं के आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का एक भव्य मंच भी बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *