Sports, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

यूपी टी-20 क्रिकेट लीग का भव्य उद्घाटन,अभिनेत्री दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया की शानदार परफॉर्मेंस

यूपी टी-20 क्रिकेट लीग का भव्य उद्घाटन,अभिनेत्री दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया की शानदार परफॉर्मेंस

TIL Desk लखनऊ:👉उत्तर प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और क्रिकेट के क्षेत्र में नए अवसर उपलब्ध कराने हेतु आज इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में यूपी टी-20 क्रिकेट लीग का भव्य उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया की शानदार परफॉर्मेंस से हुई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के डायरेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि “यूपी टी-20 लीग प्रदेश के युवाओं के लिए एक सशक्त मंच है, जो उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देगा।”

इस लीग में प्रदेश के विभिन्न जिलों के होनहार खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं पेशेवर मानकों पर आधारित रही। प्रतियोगिता के मैच आधुनिक तकनीक और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आयोजित होंगे, जिससे दर्शकों को उच्च स्तरीय क्रिकेट का अनुभव प्राप्त होगा।

कुल 6 टीमें इस बार खिताब की दौड़ में हैं, जिनमें नोएडा सुपर किंग्स, काशी रुद्रास, मेरठ मैवरिक्स, कानपुर सुपरस्टार्स, गोरखपुर लायंस और लखनऊ फाल्कन्स शामिल हैं। ओपनिंग सेरेमनी के दौरान सभी टीम अटल बिहारी वाजपई स्टेडियम में मौजूद रही । टूर्नामेंट का फाइनल 6 सितंबर को खेला जाएगा बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी एकना स्टेडियम में अपनी नयी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे |

उद्घाटन समारोह में खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, आयोजन समिति, प्रायोजकगण एवं बड़ी संख्या में दर्शकगण उपस्थित रहे। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं आतिशबाज़ी ने विशेष आकर्षण उत्पन्न किया।

इस अवसर पर आयोजन समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि यूपी टी-20 लीग प्रदेश में न केवल खेल संस्कृति को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेगी, बल्कि खेल पर्यटन एवं रोजगार के क्षेत्र में भी सकारात्मक योगदान देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *