Business, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लुलु मॉल के “लुलु फनटुरा” में “हाइपर ग्रिड गेम” का भव्य उद्घाटन

लुलु मॉल के "लुलु फनटुरा" में "हाइपर ग्रिड गेम" का भव्य उद्घाटन

TIL Desk लखनऊ:👉लखनऊ के प्रतिष्टित लुलु मॉल स्थित “लुलु फनटुरा” में आज एक नए और अत्याधुनिक गेम “हाइपर ग्रिड का भव्य उदघाटन किया गया। यह इनोवेटिव और इंटरएक्टिव गेमिंग कॉन्सेष्ट शहरवासियों. विशेषकर यवाओं और परिवारों के लिए एक रोमांचक और अनोखा मनोरंजन अनुभव लेकर आया है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक एवं एस.आर. ग्लोबल स्कूल के चेयरमैन, पवन सिंह चौहान उपस्थित रहे। उन्होंने विधिवत फीता काटकर “हाइपर ग्रिड गेम” का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान (फेलिसिटेशन) किया गया।

इस अवसर पर लुलु ग्रुप ‘के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें

* जयकुमार गंगाधरण- डायरेक्टर. उत्तर प्रदेश, तेलंगाना एवं दिल्ली

* नोमान अज़ीज़ खान- रीजनल डायरेक्टर. उत्तर प्रदेश तेलंगाना एवं दिल्ली.

* वसीम अहमद खान- ऑपरेशन्स मैनेजर, लुलु फनटुरा विशेष रूप से उपस्थित रहे |

कार्यक्रम के दौरान सभी गणमान्य अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

अपने संबोधन में मुख अतिथि पवन सिंह चौहान ने कहा कि “हाइपर ग्रिड जेसे आधुनिक और इनोवेटिव गेम लखनऊ में मनोरंजन के स्तर को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे और यूवाओं को एक नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।”

जयकुमार गंगाधरण ने कहा कि “लुलु फनटुरा हमेशा से ग्राहकों को विश्वस्तरीय मनोरंजन अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है, और हाइपर ग्रिड इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।”

नोमान अज़ीज़ खान ने अपने विचार रखते हुए कहा कि “यह नई गेमिंग सुविधा लखनऊ के मनोरंजन परिदृश्य में एक नया आयाम जोडेगी और परिवारों के लिए एक आकर्षक डेस्टिनेशन बनेगी।”

वसीम अहमद खान ने हाइपर ग्रिड गेम की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि “यह एक हाई एनर्जी, इंटरएक्टिव गेम है, जो खिलाड़ियों की गति, प्रतिक्रिया क्षमता और टीमवर्क को परखता है, और सभी आयु वर्ग के लिए बेहद रोमांचक अनुभव प्रदान करता है।”

कायंक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। “हाइपर ग्रिड गेम” के शुभारंभ के साथ ही लुलु फनटुरा लुलु मॉल लखनऊ में मनोरंजन के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है, जो आने वाले समय में शहरवासियो के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *