TIL Desk लखनऊ:
हज 2026 यात्रा की भव्य शुरुआत | अली मियां मेमोरियल हज हाउस से हाजियों को किया गया रवाना | मंत्री दानिश आजाद समेत कई धर्मगुरु रहे मौजूद |
हाजियों को गुलाब के फूल और झंडे दिखाकर विदाई | हज यात्री बोले काबे में देश के लिए दुआ करेंगे | काबा में विश्व शांति के लिए दुआ करेंगे |
इस बार हज यात्रा को बनाया गया डिजिटल | AI तकनीक के जरिए सुविधाएं होंगी बेहतर | हाजियों को दी गई स्मार्ट वॉच, अधिकारियों से रहेगा संपर्क | एक क्लिक पर मिलेगी हज यात्रियों को तुरंत मदद |
इस अवसर पर हज राज्य मंत्री दानिश आजाद ने कहा कि पहली बार हज में भारत सरकार की तरफ से AI का इस्तेमाल किया जा रहा है। तमाम हज यात्रियों को उनके किट पैक में स्मार्ट वॉच दे रहे हैं। भारत पहला देश है जो AI का इस्तेमाल कर रहा है हाजियों की मॉनिटरिंग के लिए। इस स्मार्ट वॉच के जरिए हज यात्रियों की पूरी निगरानी होगी। जब जान और नमाज का समय होगा तो यात्रियों को मैसेज पहुंच जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हज यात्रियों से देश में अमन और शांति के लिए दुआ की गुजारिश किया है।
