TIL Desk लखनऊ:उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक 70 साल की महिला की दिन दहाड़े दौड़ाकर गोली मारकर हत्या कर दी गयी। महिला खोया बेंचने गयी हुई थी इसी बीच घटना हुई। नाराज परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई है। घटना के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। बताया जाता है कि आरोपी आजीवन कारावास की सजा से दण्डित है जो कुछ समय पहले पैरोल पर आया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिन दहाड़े बुजुर्ग महिला की दौड़ाकर गोली मार देने की यह सनसनीखेज वारदात मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर गांव की है। यहां गांव की रहने वाली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला रामश्री खोया बेंचने जा रही थी। गांव का ही रहने वाला पंचम अचानक आ गया और उसने महिला को ललकारा। महिला जान बचाने के लिए भागकर पड़ोस के एक घर मे घुस गई जहां जाकर आरोपी ने महिला को गोली मार दी।
गोली लगने से महिला की मौत हो गयी आरोपी भाग गया। घटना के बाद महिला के परिजनों ने जाम लगा दिया। सूचना पाकर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल शुरू की है। मृतका के पति सूरज बली ने बताया वह खोया बेचकर वापस आई थी उसके पास पैसा भी था और गले में लॉकेट भी पहने हुए थी ।सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया आरोपी को पकड़ने के लिए टीम में लगा दी गई है और पूरे मामले में आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।
बाइट:: सुरजबली (मृतका का पति)
बाइट:: रवि प्रकाश सिंह, (सीओ, बिलग्राम)