State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

हरेंद्र सिंह बने उत्तर प्रदेश राजकीय होम्योपैथिक फार्मासिस्ट सेवा संघ के महासचिव

हरेंद्र सिंह बने उत्तर प्रदेश राजकीय होम्योपैथिक फार्मासिस्ट सेवा संघ के महासचिव

TIL Desk लखनऊ:👉उत्तर प्रदेश राजकीय होम्योपैथिक फार्मासिस्ट सेवा संघ के 18वें द्विवार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। देर रात घोषित चुनाव परिणाम में हरेंद्र सिंह महासचिव निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद पर अनुप कुमार सिंह तथा संरक्षक पद पर हरिश्याम मिश्रा निर्वाचित घोषित किए गए।

शुक्रवार को गांधी भवन प्रेक्षागृह, कैसरबाग में आयोजित अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. नीलम द्विवेदी ने महात्मा हैनिमैन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रथम सत्र में संघ की लंबित मांगों, सेवा संबंधी समस्याओं एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

द्वितीय सत्र में अपराह्न दो बजे से पर्यवेक्षक सैफुद्दीन खान एवं चुनाव अधिकारी रमेश मिश्रा की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। मतगणना के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

चुनाव परिणाम के अनुसार हरिओम गौतम वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह एवं अम्बिकेश्वर सिंह उपाध्यक्ष, आशीष कुमार एवं अभिषेक कुमार सिंह संयुक्त सचिव, अभिषेक सिंह सेंगर एवं रवि कुमार संगठन सचिव, सचिन श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, अरविन्द कुमार रावत सांस्कृतिक एवं प्रचार सचिव, राजेश कुमार संपर्क सचिव तथा मिथिलेश यादव एवं धर्मेन्द्र कुमार कार्यालय सचिव निर्वाचित हुए।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सदस्यों ने स्वागत किया। हरेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन की एकजुटता को मजबूत करते हुए होम्योपैथिक फार्मासिस्टों की लंबित समस्याओं के समाधान एवं उनके हितों की रक्षा के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *