Entertainment, हिंदी न्यूज़

होम्बले फिल्म्स ने किया ‘येतो का नाय – पहला वार’ का एलान, सामने आएगी दमदार मराठी हिप-हॉप ड्रामा की कहानी!

होम्बले फिल्म्स ने किया ‘येतो का नाय - पहला वार’ का एलान, सामने आएगी दमदार मराठी हिप-हॉप ड्रामा की कहानी!

TIL Desk Bollywood:👉हाल के वर्षों में भारतीय सिनेमा को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाला देश का सबसे मशहूर प्रोडक्शन हाउस ‘होम्बले फिल्म्स’ अब एक नए धमाके के लिए तैयार है। मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर अपनी पहली हिप-हॉप म्यूजिकल स्टोरी ‘येतो का नाय’ का एलान कर दिया है। अलग-अलग संस्कृतियों और भाषाओं में अपनी कहानियों का दायरा बढ़ाते हुए, प्रोडक्शन हाउस ने इस फिल्म के हिंदी वर्जन “YKN-पहला वार” की भी घोषणा की है। यह युवाओं के कल्चर, रिदम, इमोशन और असलियत से सजी एक बेहद फ्रेश और एनर्जेटिक म्यूजिकल जर्नी की शुरुआत है, जिसकी पूरी कहानी सपनों के शहर मुंबई के बैकड्रॉप पर आधारित है।

अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्रीज में लगातार सफलता का परचम लहराने वाले ‘होम्बले फिल्म्स’ ने भारत के अग्रणी कंटेंट-ड्रिवन प्रोडक्शन बैनर्स में अपनी एक मजबूत जगह बनाई है। यह बैनर क्षेत्रीय कहानियों को उनके इमोशनल और सांस्कृतिक वजूद को बरकरार रखते हुए एक बड़े सिनेमाई स्तर पर लाने के लिए जाना जाता है।

विजय किरागांदुर द्वारा प्रोड्यूस की जा रही ‘येतो का नाय’ (YETO KA NAAY) का निर्देशन सारंग संजीव साठे कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी को सारंग संजीव साठे, सुजॉय जाधव, सृष्टि तावड़े और श्रेयस सगवेकर ने मिलकर लिखा है। फिल्म में हर्षवीर ओबेरॉय सिनेमैटोग्राफी संभाल रहे हैं, जबकि इसका म्यूजिक एवी प्रफुल्लचंद्र ने कंपोज किया है। फिल्म की शूटिंग फिलहाल मुंबई में चल रही है और यह इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

मराठी हिप-हॉप कल्चर की शानदार वाइब के साथ युवाओं के इमोशन्स, दोस्ती, प्यार, पहचान और खुद को तलाशने के सफर को समेटे हुए ‘येतो का नाय’ होम्बले फिल्म्स के लिए एक बेहद अहम अध्याय है। इसके जरिए प्रोडक्शन हाउस भारत के अलग-अलग कोनों से अनोखी कहानियों और आवाजों को दुनिया के सामने लाने की अपनी कोशिश को जारी रख रहा है।

होम्बले फिल्म्स ‘के.जी.एफ: चैप्टर 1’, ‘कांतारा’, ‘सालार: पार्ट 1 – सीजफायर’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी देने वाला एक पावरहाउस प्रोडक्शन बैनर है। अपनी बड़ी पैन-इंडिया फिल्मों के जरिए इस प्रोडक्शन हाउस ने भारतीय सिनेमा का चेहरा बदल दिया है और बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा योगदान देने वालों में से एक बनकर उभरा है। ‘महावतार नरसिम्हा’ के साथ उन्होंने अपनी सांस्कृतिक जड़ों को संजोते हुए भारत की सबसे बेहतरीन एनिमेटेड फिल्मों में से एक दी, जिसने देश में एनिमेशन के स्तर को एक नई ऊंचाई पर पहुँचाया। पिछले कुछ सालों में कंपनी ने तेलुगु और मलयालम सिनेमा सहित अन्य भारतीय फिल्म इंडस्ट्रीज में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *