TIL Desk लखनऊ:
लखनऊ मे ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार पूरे अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया गया। देश भर की ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने ईद की नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी।
त्योहार को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। संवेदनशील इलाकों समेत प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन लगातार निगरानी करता रहा, जिससे पूरे जिले में शांति और सौहार्द का माहौल बना रहा।
नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में त्योहार को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। प्रशासन की सतर्कता और लोगों के सहयोग से ईद-उल-अजहा का पर्व जिले में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
