Crime, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

IG लॉ एंड आर्डर की प्रेस कांफ्रेंस में बड़ा खुलासा, बिलाल खान के मंसूबे बेहद खतरनाक थे

IG लॉ एंड आर्डर की प्रेस कांफ्रेंस में बड़ा खुलासा, बिलाल खान के मंसूबे बेहद खतरनाक थे

TIL Desk लखनऊ:👉उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर निवासी बिहाल खान के मंसूबे बेहद खतरनाक थे। यह शख्स आतंकी संगठन अलकायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट का सक्रिय सदस्य था और यह 4 सौ से ज्यादा पाकिस्तानी नंबरों के संपर्क में था। इस बात की जानकारी लखनऊ के लोकभवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यूपी एटीएस द्वारा आरोपी बिलाल खान की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश पुलिस के आईजी कानून व्यवस्था एल आर कुमार ने दी है। आईजी लॉ एंड ऑर्डर के मुताबिक आरोपी के मोबाइल से मिली जानकारी में कई चौकाने वाली जानकारियां मिली है यही वजह है कि और अधिक इनपुट के लिए 9 दिन के रिमांड पर लिया गया है।

जनपद आजमगढ़ में स्थानीय पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने थाना फूलपुर निवासी 50 हजार रुपये के ईनामी बदमाश वाकिब उर्फ वाकिफ को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस टीम को 12 बोर की बंदूक, एक 38 बोर का रिवॉल्वर, 315 बोर का तमंचा, कारतूस और एक पिकअप वाहन में पशु तस्करी के 4 गाय भी बरामद हुई है। आईजी एल ओ एल आर कुमार ने बताया कि पशु तस्करों के खिलाफ एसटीएफ और जनपद की स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

बाइट — एल आर कुमार (आईजी एलओ , यूपी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *