हिंदी न्यूज़

स्पेस में इंडिया का Sunshine मोमेंट, पीएसएलवी रॉकेट से अलग होकर सूर्य की ओर चला आदित्य L1

स्पेस में इंडिया का Sunshine मोमेंट, पीएसएलवी रॉकेट से अलग होकर सूर्य की ओर चला आदित्य L1

#adityal1 Launch Live: सतीश धवन स्पेस सेंटर से ISRO ने अपने पहले सोलर मिशन को लॉन्च कर दिया है | 10 दिन पहले ही भारत ने स्पेस टेक्नोलॉजी में अपना लोहा मनवाया था | जब भारत चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला पहला देश बना | हमारा मिशन चंद्रयान अब भी जारी है लेकिन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के 50 दिनों बाद ISRO का मिशन आदित्य L1 सूरज के सफर के लिए निकल चुका है | भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान में अगला विलक्षण कदम रख दिया है | अब सूरज की बारी है | ये देश का पहला ऐसा अंतरिक्ष मिशन है जो सूर्य की रिसर्च से जुड़ा हुआ है |

आदित्य L1 मिशन का काम सूर्य के ऊपरी वायुमंडल का अध्ययन करना होगा | इससे सूरज की बाहरी परत की जानकारियां जुटाई जाएंगी | आदित्य L1 एक सैटेलाइट है | जिसे 15 लाख किलोमीटर दूर भेजा गया है | सैटेलाइट को L1 यानि लैग्रेंज प्वाइंट 1 में स्थापित करना है | बिना ग्रैविटी वाले क्षेत्र को ‘लैग्रेंज प्वाइंट’ कहते हैं | इसी L1 प्वाइंट पर आदित्य L1 सूर्य के चक्कर लगाएगा | क्योंकि L1 प्वाइंट से सैटेलाइट पर सूर्य ग्रहण का भी प्रभाव नहीं पड़ेगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *