Crime, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

फर्जी लिंक के जरिये साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़; 15 शातिर गिरफ्तार

फर्जी लिंक के जरिये साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़; 15 शातिर गिरफ्तार

TIL Desk लखनऊ:👉अन्ना रेड्डी, फेयर प्ले तथा 99 एक्सचेंज नामक फर्जी लिंक के जरिए साइबर धोखाधड़ी और ऑनलाइन जुआ चलाने व साइबर ठगी करने वाले एक बड़े अन्तर्राज्यीय संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 15 शातिर जालसाज अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्य अभियुक्त प्रदुमन कुमार सिंह उर्फ़ रूद्र सिंह पुत्र रंजित सिंह निवासी ग्राम कबीरपुर पोस्ट मैरवा थाना मैरवा जिला -सिवान बिहार, आयु लगभग 26 वर्ष सहित कुल 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

इनके विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 120/2025, धारा 317(2)/317(4)/318(4)/61(2) (बी) भारतीय न्याय संहिता तथा 66सी, 66डी आईटी एक्ट के अंतर्गत थाना साइबर क्राइम, लखनऊ में पंजीकृत किया गया | अभियुक्तों को मनोरथ हाउस के बगल वाले घर, फ्रेंड्स कॉलोनी से समय लगभग 02 बजे हिरासत में लिया |

मौके से बरामद लैपटॉप, मोबाइल, डेबिट कार्ड, सिम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, चेक बुक एवं पासबुक एवं POS मशीन को देखकर पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की गई।

पूछताछ में सभी अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे साइबर ठगी में लिप्त हैं। उन्होंने बताया कि “अन्ना रेड्डी,” “फेयर प्ले” तथा “99 एक्सचेंज” जैसे फर्जी लिंक के माध्यम से वे उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न राज्यों के नागरिकों से गेमिंग के नाम पर संपर्क कर उन्हें अपने जाल में फंसा लेते हैं

तथा उनके खातों में पैसा जमा कराकर उसे ठगी के माध्यम से अपने फर्जी खातों में ट्रांसफर कर लेते हैं। अभियुक्तों ने बताया कि उनका सरगना राजा सिंह उर्फ राजा भैया तथा गनी उर्फ़ विशाल यादव है | जो सोशल मीडिया व कॉल्स के माध्यम से लोगों को गेमिंग सट्टा में अधिक लाभ का झांसा देकर ठगी करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *