State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

कानून व्यवस्था को लेकर सर्राफा व्यापारियों की हड़ताल आज

कानून व्यवस्था को लेकर सर्राफा व्यापारियों की हड़ताल आज

यूपी डेस्क/ यूपी की ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ सर्राफा व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है | हाल ही में मथुरा में हुए लूट और हत्या काण्ड के बाद प्रदेश भर के सर्राफा व्यापारियों में रोष व्याप्त है | जिसके चलते सर्राफा व्यापारियों ने प्रदेश भर में हड़ताल का एलान किया है |

लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में शुक्रवार को राज्य के सभी सर्राफा व्यापारी हड़ताल पर रहेंगे | साथ ही लखनऊ के जीपीओ में सर्राफा व्यापारी आरोपियों की गिरफ़्तारी को लेकर प्रदर्शन भी करेंगे | बताया जा रहा है कि प्रदेश के करीब 3000 सर्राफा व्यापारी अपनी दुकान बंद रखेंगे |

बता दें, कि मथुरा में होलीगेट के पास कोयला वाली गली में बीते 15 मई की रात दो सर्राफा कारोबारियों मेघ अग्रवाल और विकास अग्रवाल की हत्या और 4 करोड़ रुपए की डकैती का मामला सामने आया था | जहां अपराधियों ने दुकान में घुसकर गोली मारी थी| उनकी करतूत सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है| ये मामला तूल पकड़ता जा रहा है| पहले दिन इसी मामले को लेकर विपक्ष ने विधानसभा में क़ानून-व्यवस्था का मामला उठाया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *