TIL Desk कानपुर: कानपुर में आज जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर सैकड़ों आशा बहुओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना और घेराव किया। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में मृतक आशा कार्यकर्ता शांति को आर्थिक मदद, बीमार होने पर अवकाश की सुविधा, और लंबित भुगतान शामिल हैं।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं अर्चना मिश्रा, अध्यक्ष आशा संगिनी कर्मचारी संगठन ने कहा हमारी साथी शांति की मौत के बाद परिवार को कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली। हम बीमार पड़ते हैं, फिर भी हमें छुट्टी नहीं मिलती। समय पर भुगतान न होना भी बड़ी समस्या है। जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाएंगी, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।”
आशा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन को और उग्र रूप देंगी। प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
बाइट – अर्चना मिश्रा (अध्यक्ष, आशा संगिनी कर्मचारी संगठन)