Crime, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

KGMU धर्मांतरण मामला : मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी, 50 हज़ार का ईनामी डॉक्टर गिरफ्तार

KGMU धर्मांतरण मामला : मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी, 50 हज़ार का ईनामी डॉक्टर गिरफ्तार

TIL Desk लखनऊ:👉शादी का झांसा देकर लखनऊ में मेडिकल छात्रा के साथ बार-बार दुष्कर्म करने, बिना सहमति गर्भपात कराने और दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन कराने के गंभीर मामले में शुक्रवार को सिटी स्टेशन के पास से पुलिस ने 50 हज़ार रुपये के इनामी आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी पश्चिमी जोन की सर्विलांस सेल और थाना चौक की संयुक्त पुलिस टीम ने की है।

पुलिस के अनुसार, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) की मेडिकल छात्रा ने 23 दिसंबर को थाना चौक में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसके सीनियर डॉक्टर रमीज उद्दीन नायक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाए। बाद में बिना उसकी सहमति के गर्भपात कराया गया और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने विरोध किया तो उस पर मानसिक और शारीरिक दबाव बनाया गया।

बाईट: विश्वजीत श्रीवास्तव (पुलिस उपायुक्त, पश्चिमी लखनऊ)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *