TIL Desk लखनऊ:
लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में सामने आए लव जिहाद की मामले में विशाखा कमेटी ने रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ़ रमीज मालिक को दोषी पाया गया है। कमेटी की जांच में फिजिकल, इमोशनल और मेंटल हरासमेंट के आरोप सही पाए गए हैं। इसके बाद आरोपी डॉक्टर को निलंबित कर दिया गया है और उसके निष्कासन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अवैध धर्मांतरण मामले में विशाखा कमेटी ने डा0 रमीज़ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की हालांकि केजीएमयू का कहना है कि धर्मांतरण के आरोप की जांच नही की गई ,विशाखा कमेटी ने महिला के शारीरिक और मानसिक शोषण की जांच की गई।
केजीएमयू के रेजीडेंट डॉक्टर डा0 रमीज़ पर ज़बरदस्ती एक महिला रेज़िडेंट डाक्टर के धर्मांतरण कराने की कोशिश करने का आरोप है। इस मामले में फिर दर्ज है। केजीएमयू पहले ही डॉक्टर को सस्पेंड कर चुका है विशाखा कमेटी की जांच 22 दिसम्बर को शुरू हुई थी। कमेटी ने पीड़िता का, पीड़िता के पिता का आरोपी डॉक्टर के बयान लिए । जांच में पता चला कि दोनों को होस्टल दिया गया था लेकिन दोनों बाहर रहते थे। सितंबर में महिला रेज़ीडेंट डॉक्टर को पता चला कि डा0 रमीज़ पहले से ही शादीशुदा है जिसके बाद डा0 रमीज़ ने उसे परेशान करना शुरू किया।
रेज़िडेंट डाक्टर डा0 रमीज़ अभी फरार है। पुलिस ने डा0 रमीज़ पर पचास हज़ार का ईनाम घोषित कर रखा है और डा० रमीज़ के माता पिता को गिरफ्तार कर लिया है। डा0 रमीज़ के लखनऊ और पीलीभीत के घर की कुर्की हो चुकी है। गौरतलब हो कि लखनऊ के केजीएमयू में एक महिला रेज़ीडेंट डॉक्टर ने दिसम्बर 2025 को आरोप लगाया था कि एक रेजीडेंट डॉक्टर ने उसपर धर्मांतरण का दबाव बनाया। महिला रेज़ीडेंट पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और केजीएमयू से ही एमडी कर रही है। रेज़ीडेंट डॉक्टर के पिता ने सीएम पोर्टल और महिला आयोग में इसकी शिकायत की थी।
महिला रेजीडेंट डॉक्टर के घरवालो का आरोप है कि जून 2025 में ही महिला रेज़ीडेंट डॉक्टर की अपने ही डिपार्टमेंट के एक रेजीडेंट डॉक्टर से दोस्ती हो गई जो मुस्लिम है। जब लड़की ने शादी की बात की तो लड़के ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। महिला रेज़ीडेंट डॉक्टर नही मानी तो लड़के ने शादी से मना कर दिया। इसके बाद महिला रेज़ीडेंट डॉक्टर ने खुदकुशी की कोशिश की। सीएम पोर्टल में की गई शिकायत में कहा गया है कि इस मुस्लिम रेज़ीडेंट डॉक्टर ने फरवरी में एक हिंदू डॉक्टर से शादी की है और उसका भी धर्मांतरण कराया है।किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी ने पूरे मामले की जांच के लिए फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बना दी और जांच शुरू कर दी |
