State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

कांस्टेबल भर्ती कैंडिडेट का वि.स घेराव, लाठीचार्ज

कांस्टेबल भर्ती कैंडिडेट का वि.स घेराव, लाठीचार्ज

लखनऊ डेस्क/ कांस्टेबल पुलिस भर्ती को पूरा करने के लिए को लेकर कैंडिडेट्स ने अपनी मांग को लेकर विधानसभा का घेराव किया। ये कैंडिडेट्स साल 2015-16 की भर्ती पूरी करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान हालात को देखते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारियों को चोटे आईं। इन सबके बीच कैंडिडेट्स का प्रदर्शन जारी है।

बस्ती वीर कृष्ण के मुताबिक, 34 हजार 716 पदों पर पुलिस भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की मांग कर रहे थे, जिसमें 28, 916 पुरुष और 5 हजार 800 महिला कांस्टेबल की भर्ती होनी थी। इसके लिए परीक्षा भी कराई गई। योगी सरकार के आने के बाद इस पर रोक लगा दी गई। उसके बाद से लखनऊ में धरना जारी था, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। बेरोजगार कैंडिडेट्स का परिवार भूखों मरने की कगार पर है।

हम लोगों के पास दूसरा कोई रास्ता नहीं था, इसलिए मजबूरन बेरोजगार कैंडीडेट्स को आज सड़कों पर प्रदर्शन करने लिए उतरना पड़ रहा है। बेरोजगार कैंडिडेट्स आज विधान सभा के बाहर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। उन्होंने बेरोजगार कैंडिडेट्स के उपर लाठीचार्ज भी कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *