State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: डंपर का टायर फटने से हुआ धमाका, लगी आग; चालक और खलासी हुए घायल

लखनऊ: डंपर का टायर फटने से हुआ धमाका, लगी आग; चालक और खलासी हुए घायल

TIL Desk लखनऊ:👉लखनऊ में देर रात बड़ी दुर्घटना | एक डंपर का टायर फटने से हुआ धमाका | टायर फटने से डंपर फ्लाईओवर एलिवेटेड रोड के पिलर से टकराया |

पिलर में टकराने के बाद डंपर में लगी आग | करीब आधे घंटे तक डंपर जलता रहा | इस दौरान आग की लपटें ऊपर एलिवेटेड रोड पर छू रही थीं |

आसपास का आसमान धुएं से पूरी तरह काला हो गया | चालक बुरी तरह झुलस गया और खलासी भी घायल हुआ है | घटना बंथरा थाना क्षेत्र के बंथरा बाजार के दादूपुर मोड़ के पास देर रात हुई |

डंपर मौरंग से लदा था उन्नाव जिले के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के सिरौती गांव के महेश प्रसाद डंपर (UP-79-AT-6069) से मौरंग लेकर आलमबाग (लखनऊ) की ओर आ रहे थे |

अचानक डंपर के अगले दाहिने पहिये में तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया जिसके बाद वह अनियंत्रित हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *